राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने ऑकलैंड रवाना हुई सीमा दत्ता चटर्जी को सचिन राय ने दी शुभकामना:
1 min read
दुर्गापुर* :28 नवंबर को न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाने वाला है इसमें दुर्गापुर के स्वर्ण कन्या सीमा दत्ता चटर्जी पावरलिफ्टिंग विभाग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी आज सीमा दत्ता चटर्जी अपने कोच अंशु सिंह के साथ ऑकलैंड के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर फासबेकी के महासचिव और प्रख्यात उद्योगपति सचिन राय ने आसनसोल टाइम्स के साथ एक विशेष बातचीत में सीमा दत्ता चटर्जी को आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फासबेकी हमेशा सीमा दत्ता चटर्जी और उनके कोच अंशु सिंह के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी संगठन की तरफ से उनको उत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा उन्होंने आशा जताई कि आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में वह पूरे देश के साथ-साथ शिल्पांचल का नाम भी रौशन करेंगी और एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराएंगी उन्होंने सीमा दत्ता चैटर्जी को आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ढेरों बधाई दी और विश्वास जताया कि वह उन खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगी।












