बराकर के मेडी क्लिनिक द्वारा आस पास के इलाके के सात चिकित्सको को डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मानित किया गया
1 min readअमन शाव की ख़ास रिपोर्ट
बराकर 2 जुलाई ।हनुमान चढाई के मेडी क्लिनिक द्वारा आस पास के इलाके के सात चिकित्सको को डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मानित किया गया ।इस दौरान सर्वप्रथम सभी चिकित्सको ने मिलकर केक काटा ।इसके बाद मेडी क्लिनिक द्वारा सभी चिकित्सको को अंग बस्त्र तथा गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर चिकित्सक डॉ ए उपाध्याय ,डॉ एस राय ,डॉ एस साहू ,डॉ उज्ज्वल कुमार ,डॉ पुनीत सिंह ,डॉ हरनीत सिंह ,उपस्थित थे ।इस अवसर पर मेडी क्लिनिक के संपादक मिलन शर्मा ने कहा कि चिकित्सको का हमारे जीवन मे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है चिकित्सक कभी भी रात दिन की परवाह किए बिना रोगियों का उपचार करते है ।जिसको लेकर आज मेडी क्लीनिक उनका सम्मान कर रहा है ।कार्यक्रम को सफल बनाने वालों मे मिलन शर्मा ,अनिल राजगाडिया उर्फ बंटी ,राहुल गुप्ता ,सोनू रजक ,मोहन प्रसाद प्रमुख थे ।













