आसनसोल मे हुई पश्चिम बंगाल बाउरि समाज कल्याण समिति की बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के पोलो मैदान मे पश्चिमबंगाल बाउरी समाज कल्याण समिति के राज्य कमिटी की तरफ से आज संगठन के कार्यालय में ज़िला कमिटी का एक सम्मेलन हुआ । इसमें कमिटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस संदर्भ मे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी बाउरी ने बताया कि आज उनके संगठन की एक बैठक हुई जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई । इसके साथ ही बीते कुछ समय से जिस तरह से सामाजिक तौर पर मूल निवासीयों के साथ आचरण किया जा रहा है उसपर भी असंतोष जताया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही ने देश की आदिवासी महीला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के त्वचा के रंग को लेकर एक मंत्री द्वारा जो टिप्पणी की गई थी वह सर्वथा निंदनीय है । उन्होंने कहा कि उसपर कोई कार्यावाही भी नहीं हुई । उन्होंने साफ कहा कि ऐसी टिप्पणी करने वाला जिस दल का भी क्यों न हों संगठन उनकी सजा की मांग करता है। उन्होने बताया कि आज की बैठक में पश्चिम बर्धमान ही नही बांकुड़ा पुरुलिया सहित अन्य जिलों के संगठन के प्रतिनिधि भी यहां उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ज़िला शासक को भी इसको लेकर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।












