103 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद तारकनाथ धीवर ने थामा टीएमसी का दामन:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह एक योगदान मेला था। यहां राज्य के श्रम और कानून मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चैटर्जी उप मेयर अभिजित घटक एमएमआईसी गुरूदास चैटर्जी इंद्राणी मिश्र पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह मौसमी बासु ड देवाशीष सरकार राजेश तिवारी उत्पल सिन्हा फनसबी आलिया सहित विभिन्न ब्लाकों के टीएमसी अध्यक्ष उपस्थित थे। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चैटर्जी ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है वह सिर्फ़ टीएमसी के विकास कार्यों में रोड़ा डालकर विकास कार्यों को रोकना चाहती है । इस दिन भाजपा से आए आसनसोल नगर निगम के 103 नम्बर वार्ड के पार्षद तारकनाथ धीवर टीएमसी में शामिल हुए । इस संदर्भ में मलय घटक ने कहा कि ममता बैनर्जी के नेतृत्व में जिस तरह से राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है उसे देखते हुए आज तारकनाथ धीवर टीएमसी में शामिल हो गए। वहीं तारकनाथ धीवर ने कहा कि ममता बैनर्जी के कार्यों से प्रभावित होकर आज वह टीएमसी में शामिल हुए । वह भविष्य में टीएमसी के सैनिक के रुप में जनता की सेवा करना चाहते हैं












