बर्नपुर में शाम के वक्त हुई एक घर में चोरी इलाके में सनसनी:
1 min read

बर्नपुर :हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर में एक घर में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली मकान से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और करीब 35 हजार रुपए चोरी हो गए। सूचना मिलने पर हीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। परिजनों ने कहा कि घटना के समय घर में कोई भी नहीं था। घर के सदस्य घर में ताला लगाकर बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ तक गए थे । सिर्फ 20 मिनट चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया । पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लिया है












