shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेताओं ने साधा राज्य सरकार पर जमकर निशाना:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के शीतला इलाके में पश्चिम बर्धमान ज़िला भाजपा कार्यालय में भाजपा की एक सांगठनिक बैठक हुई। यहां भाजपा सांसद लाकेट चैटर्जी विधायक अग्निमित्रा पाल ड अजय पोद्दार लक्ष्मण घोरूई सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया । उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आने वाले हैं यही वजह है कि आज ममता बनर्जी का दर्द किसानों के लिए छलक रहा है । यही वजह है कि आज वह महंगाई की बात कर रही हैं । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को कोई सुविधा नहीं देती। विधायक ने राज्य सरकार को किसान विरोधी करार दिया । उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता ने ममता बैनर्जी के दोहरे चेहरे को समझ लिया है । वहीं कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम द्वारा जेल में बंद अनुब्रत मंडल को शेर कहने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शेर की असली जगह या तो जंगल में होती है या फिर पिंजरे के अंदर । उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में आम जनता दिखा देगी की असली शेर आम जनता है क्योंकि अब कोई भी टीएमसी से डरने नही वाला । अग्निमित्रा पाल ने कहा की बोगतुई की घटना के बाद जहां मासूम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जिंदा जला दिया गया था मुख्य मंत्री ममता बैनर्जी ने कहा था की राज्य में हर जगह से अवैध हथियार बरामद किए जाएंगे । लेकिन इसके बाद भी भटपाड़ा नरेंद्रपुर में बम मिल रहे है । उन्होंने कहा की कल सैंथिया में बम बनाते वक्त एक टीएमसी कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया । विधायक ने दावा किया कि आज टीएमसी जनता से पूरी तरह से कट चुकी है । वहीं सांसद लाकेट चैटर्जी ने कहा कि टीएमसी के मंत्री अखिल गिरी ने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी जी थी लेकिन वह आज भी अपने पद पर बने हुए हैं । टीएमसी यह कह रही है कि अखिल गिरी ने जो कहा है वह उनकी व्यक्तिगत राय है। फिर ममता बनर्जी आज भागी भागी जंगल महल क्यों गई? वह इसलिए क्योंकि उनकी भी पता है अखिल गिरी ने जो कहा वह अत्यंत निंदनीय है और इससे आदिवासी समाज नाराज हैं।वहीं आने वाले पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश में विभिन्न जगहों पर बम मिलने पर लाकेट चैटर्जी ने कहा की आज टीएमसी के कई बड़े नेता जेल में हैं । ऐसे में छूट भैया नेताओं के बीच us खाली जगह को लेने की होड़ लग गई है । यही वजह है की आज पूरे प्रदेश में बम मिल रहे हैं । वहीं केन्द्रीय मंत्री ड सुभाष सरकार ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में डेंगू कहर बरपा रही है लोग मर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार इसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने हमेशा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार से सहयोग किया है । जरूरी राशि आवंटित की है लेकिन राज्य सरकार उस राशि का उपयोग मेला और अन्य फिजूल खर्ची में करती है । वहीं राज्य में शिक्षा व्यवस्था पर भी कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य में स्कूलों की हालत सुधारने के लिए करोड़ों रुपए प्रदान करती है लेकिन आज ऐसी हालत हो गई है कि राज्य में स्कूल भवनों की दीवारें गिर रही हैं छतें टूट रही हैं । मंत्री ने स्कूल की छत का एक हिस्सा टूट कर गिरने से मृत छात्र के परिवार को मुआवजा देने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page