नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड की व्यवसायिक गतिविधियों को तुरंत बंद करने का दिया निर्देश:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के मिथुन घोष को एक पत्र लिखा है और इस पत्र के जरिए उन्होंने कहा है कि जब आसनसोल नगर निगम द्वारा बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ट्रेड लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है इसके बाद भी वहां व्यवसायिक गतिविधियां कैसे चल रही हैं मेयर ने अपने पत्र में लिखा है कि निगम के अधिकारियों द्वारा उक्त स्थान का जायजा लेने से यह स्पष्ट हुआ कि वहां पर अभी भी व्यवसायिक गतिविधियां जारी हैं वह भी बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जिसका ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिया गया है उन्होंने इसे पूरी तरह से गैर कानूनी करार दिया अपने पत्र में विधान उपाध्याय ने आगे लिखा कि नगर निगम द्वारा उनको तुरंत वहां सभी व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया जाता है और अगर ऐसा नहीं किया गया तो निगम द्वारा कानूनी कदम उठाए जाएंगे














