काली पहाड़ी में बनने वाले स्वागत द्वार का निर्माण कार्य शुरू:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से काली पहाड़ी भगत सिंह मोड़ और जुबली मोड़ पर तीन विशाल प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे काली पहाड़ी में बनाए जाने वाले प्रवेश द्वार के लिए आज से निर्माण कार्य की शुरुआत की गई

आज आसनसोल नगर निगम के एक शीर्ष अधिकारियों और पदाधिकारियों की टीम ने काली पहाड़ी के उस स्थान का जायजा लिया जहां पर इस प्रवेश द्वार को बनाना है इस बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से काली पहाड़ी भगत सिंह मोड और जुबली मोड़ पर तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे जिसमें से काली पहाड़ी पर जो प्रवेशद्वार बनाया जाएगा उसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आज से वहां पर निर्माण कार्य शुरू हो गया वही भगतसिंह मोड़ पर जो प्रवेश द्वार बनेगा उसके लिए टेंडर की प्रक्रिया को शुरू की जा रही है वह जुबली मोड़ पर जो प्रवेश द्वार बनेगा उसके लिए एस्टीमेट कराया जा रहा है













