आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पालने लिया छठ पूजा में हिस्सा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज आसनसोल नगर निगम के 38 नंबर वार्ड अंतर्गत एजेंट कार्यालय सूर्य मंदिर के निकट आयोजित छठ उत्सव में हिस्सा लिया । इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा आज छठ त्यौहार के पवित्र अवसर पर वह यहां आईं हैं ताकी आम जनता के साथ वह भी छठ मैया की उपासना कर सकें उन्होंने कहा कि उन्होंने छठ मैया से प्रार्थना की है कि पश्चिम बंगाल में जो अशुभ शक्तियों का बोलबाला हो गया है उसे जल्द से जल्द छुटकारा मिले और छठ मैया अपने आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में शुभ शक्तियों को मजबूत करें ताकि यहां के लोगों को शांति मिले युवाओं को रोजगार मिले और लोग एक शांतिपूर्ण जीवन जी सकें उनके नाम पर लापता के पोस्टर दिए जाने को लेकर विधायक ने कहा की टीएमसी के पास कुछ भी बोलने को नहीं है उनके सांसद बिहारी बाबू अपने लोकसभा क्षेत्र से नदारद रहते हैं दुर्गा पूजा के समय सिर्फ 8 दिनों के लिए वह यहां आए थे उसके बाद या उससे पहले भी उनका अपने लोकसभा क्षेत्र में कोई अता पता नहीं था इस चीज को छुपाने के लिए टीएमसी इस तरह की ओछी हरकत कर रही है विधायक ने साफ कहा कि टीएमसी के इन सवालों का जवाब देने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। वह विधायक के रुप में क्या कर रही हैं इसका जवाब यहां की जनता देगी लेकिन आसनसोल के सांसद को इस बात का जवाब देना होगा कि उन्होंने कितनी बार आसनसोल की समस्याओं को संसद में उठाया है












