नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन और 44 नंबर वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी ने आज आसनसोल बाजार इलाके में एनएस रोड क्षेत्र में एक हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया आपका बता दें कि इससे पहले भी अमरनाथ चटर्जी द्वारा 44 नंबर वार्ड में जीटी रोड के किनारे पार्किंग क्षेत्र में भी एक हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया था आज एनएस रोड में इस हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया अमरनाथ चटर्जी ने नारियल फोड़कर हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया इस मौके पर विनोद गुप्ता रवि चैटर्जी मुकेश शर्मा राकेश केडिया विमल जालान उदय सहित तमाम स्थानीय बाशिंदे उपस्थित थे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाई मास्ट लाइट के लग जाने से अब यहां लोगों को रात में काफी सहूलियत होगी













