रेलपार के कई टीएमसी कार्यकर्ता ए आई एम आई एम में शामिल:
1 min read


आसनसोल :आज आसनसोल के रेलपार इलाके में कई टीएमसी नेता और कार्यकर्ता ए आई एम आई एम में शामिल हो गए । इस संदर्भ में पश्चिम वर्धमान ए आई एम आई एम ज़िला अध्यक्ष दानिश अजीज ने कहा कि आज रैलपार इलाके के कई टीएमसी कार्यकर्ता टीएमसी के अल्पसंख्यक नेता शाहिद मनसूर के नेतृत्व में ए आई एम आई एम में शामिल हो गए। उन्होने कहा कि इन सभी ने आज बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होने कहा कि इनके पार्टी में आने से दल को और मजबूती मिलेगी












