आसनसोल में खुला बायजूस ट्यूशन सेंटर:
1 min read
आसनसोल :बच्चों के ट्यूशन से संबंधित संस्था बाय जूस की तरफ से आज आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित रेगल प्लाजा में एक सेंटर का उद्घाटन किया गया यहां सीबीएसई ओर आईसीएसई माध्यमों से पढ़ने वाले कक्षा 4 से 10 तक के बच्चों को ट्युशन दिया जाएगा । इस बारे में जानकारी देते हुए बाय जूस के सर्विस काउंसिल आफ जॉय बनर्जी ने कहा कि यहां कक्षा 4 से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों को 5 शिक्षकों द्वारा ट्यूशन दिया जाएगा उन्होंने बताया कि इस सेंटर में विज्ञान और गणित के ट्यूशन दिया जाएगा जबकि ऑनलाइन से विज्ञान और गणित के साथ-साथ अन्य विषयों की भी पढ़ाई कराई जाएगी उन्होंने बताया कि बाईजूस बीते कई वर्षों से बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है और आसनसोल में सीबीएसई ओर आईसीएसई में बच्चों की तादाद को देखते हुए यहां भी इस केंद्र को खोलने का निर्णय लिया गया उन्होंने बताया कि कल बच्चों के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया गया है जो कि स्कॉलरशिप टेस्ट होगा इसमें बच्चे निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं और इस स्कॉलरशिप टेस्ट के बाद ही बच्चों को किस तरह से ट्यूशन दिया जाएगा यह तय होगा । कार्यक्रम के दौरान आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा बायजूस की तरफ से सर्विस काउंसिलर जॉय बनर्जी आसनसोल बर्नपुर क्षेत्र के एरिया बिजनेस हेड ज्योतिर्मय मजूमदार असिस्टेंट सेल्स मैनेजर प्रतीक जायसवाल सहित ऐसे कंपनी के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे












