चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया डीएवी पब्लिक स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :खेलकूद के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को बढ़ावा देने के मकसद से समय-समय पर विभिन्न स्कूलों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज आसनसोल के कन्या पूर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की तरफ से भी एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है इस प्रतियोगिता में आसनसोल के अलावा रानीगंज दुर्गापुर पांडवेश्वर बांकुड़ा के डीएवी स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अमरनाथ चटर्जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई इसके उपरांत डी ए वि एंथम गाया गया। इसके उपरांत सभी खिलाड़ियों के साथ अमरनाथ चटर्जी का परिचय करवाया गया अपने वक्तव्य में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि क्रीड़ा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है और इसकी नींव स्कूल से ही पड़ती है । इसके साथ ही उन्होंने डीएवी से जुड़े सभी स्कूलों के शिक्षकों और प्रबंधन को इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बधाई दी












