shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने लगाया रेलपार को वंचित करने का आरोप:

1 min read
आसनसोल   :आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक तथा आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने कुछ सवाल पूछे । दानिश अजीज ने मलय घटक से यह सवाल पूछा कि उनके  आसनसोल उत्तर के विधायक होते हुए भी  आसनसोल विधानसभा का रेलपार हमेशा वंचित क्यों रहता है।  25 नंबर वार्ड की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होने  कहा कि उस वार्ड में पानी की समस्या है लेकिन अभी तक वह समस्या का हल नहीं निकाला गया है । वहीं उनका कहना था कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कई निजी कारखाने हैं जहां  मलय घटक ने कहा था कि इस क्षेत्र के युवाओं को वहां रोजगार मुहैया कराया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा  नहीं किया जा सका आख़िर क्यों ।  मंत्री मलय घटक हफ्ते में 5 दिन कोलकाता में रहते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि  वह आसनसोल उत्तर के विधायक हैं और इसी क्षेत्र की जनता ने उनको वोट देकर विधायक बनाया है ऐसे में वह उनको नजर अंदाज़ नहीं कर सकते । इसके उपरांत दानिश अजीज ने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम का विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ है ।  आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विश्व बांग्ला गेट बनाए जाएंगे दानिश अजीज ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि इस तरह के गेट बनाए जाएं लेकिन उससे पहले विधान उपाध्याय को इसका जवाब देना होगा कि वह अभी तक पानी की समस्या दूर क्यों नहीं कर सके खासकर के 25 नंबर वार्ड इलाके में अभी भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है वह 83 नंबर वार्ड में रास्तों की हालत जर्जर है जिससे लोगों को परेशानी होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page