काली पूजा के मद्देनजर बाराबनी के नुनी में हुई खुंटी पूजा:
1 min read
बाराबनी :पंचग्राम काली पूजा समिति ने बाराबनी में नुनी कन्यापुर श्मशान काली मंदिर के सामने खुंटी पूजा की। इस वर्ष इनकी यह पूजा 28 वें वर्ष में प्रवेश कर गई। इस दिन पूजा अर्चना की गई। मुकुल उपाध्याय आज की खुंटी पूजा में मौजूद थे । मालूम हो कि इस साल की थीम कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल के मॉडल पर बनाई जाएगी.इस मंडप का काम आधिकारिक तौर पर आज से शुरू हो गया है ।














