बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों में बांटे गए नए वस्त्र डीआरएम परमानंद शर्मा रहे उपस्थित:
1 min read

आसनसोल :बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति पिछले 6 वर्षों से लगातार नर नारायण सेवा कर रही है इसके साथ ही खास मौकों पर अन्य सामाजिक कार्यों में भी यह संस्था संलिप्त रहती है। इसी क्रम में आज आसनसोल के स्टेशन रोड इलाके में स्थित तेरह नंबर मोड़ पर बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति परिसर में नर नारायण सेवा के साथ-साथ आने वाले दीपावली को देखते हुए तकरीबन 300 जरूरतमंदों में नए वस्त्र वितरण किए गए इस मौके पर आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम परमानंद शर्मा सीनियर डीसीएम शांतनु चक्रवर्ती बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सजन जालूका विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया संजय तिवारी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे यहां सबसे पहले डीआरएम परमानंद शर्मा और सीनियर डीसीएम शांतनु चक्रवर्ती ने नर नारायण सेवा में शिरकत की और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसा इसके उपरांत तकरीबन 300 जरूरतमंदों में नए वस्त्र वितरित किए गए इस मौके पर डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि जिस तरह से बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति बीते 6 सालों से जरूरतमंदों की सेवा करती आ रही है वह सराहनीय कार्य है उन्होंने इसके लिए बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सजन जालूका पवन गुटगुटिया सहित इनकी पूरी टीम को बधाई दी और अन्य लोगों को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने का अनुरोध किया वही पवन गुटगुटिया ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से बीते 6 वर्षों से इस तरह के नर नारायण सेवा की जा रही है और दीपावली के शुभ अवसर पर आज तकरीबन 300 जरूरतमंदों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी उन्होंने इस कार्य में राज्य सरकार की तरफ से मदद की गुहार लगाई थी और उनको बेहद खुशी है कि ममता बनर्जी ने उनके अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मदद का आश्वासन दिया है वही इस संस्था के कर्णधार सजन जालूका ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर आज तकरीबन 300 जरूरतमंदों के बीच नए वस्त्र का वितरण किया गया इसका मकसद दीपावली की खुशियां सभी समान रूप से मना सकें यह निश्चित करना है इसके साथ ही उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने बीते 6 वर्षों से इस संस्था के परिचालन में मदद की है















