अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैली निकाली गई।
1 min readवसीम खान की खास रिपोर्ट
बराकर । अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैली निकाली गई। जहां कुल्टी थाना के बराकर फांड़ी इलाके में भी रैली निकाल कर किया जागरूक। बराकर फांड़ी प्रभारी अमरनाथ दास के नेतृत्व में बराकर के शिद्धेश्वरी मंदिर से इस जागरूक रैली शुभारंभ किया गया। रैली में बराकर फांड़ी के अन्य पुलिस अधिकारी बराकर चैम्बर ऑफ कोमर्ष एनएचएफ पश्चिम चेप्टर के अध्यक्ष मिहिर मंडल डॉ मुरलीधर यादव मुख्य रूप शामिल थे। रैली को संबोधित करते हुवे बराकर पुलिस प्रभारी दास ने कहा नशा एक ऐसी लत है जिससे छुटकारा पाना काफी कठिन है। इसकी लत में पड़ने वाले खुद तो जाते है वही उनका परिवार भी स्वाहा हो जाता है। इस लिए छेत्र में इस तरह के धंदा करने वाले या इसका ब्यवहार करने वाले कि तुरंत जानकारी प्रशासन को दे। इस दौरान स्कूलों के छात्र छात्राएं भी रैली में शामिल छात्र-छात्राएं बेगोनिया मोड़ पर नुक्कड़ ड्रामा कर दिया बाजार में अपने हाथों में नशा से दूर रहने की तख्तियां लेकर लोगो को जागरूक करते दिखें। रैली शिद्धेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर बराकर सब्जी बाजार तक चली। रैली के दौरान आते जाते राहगीरों में मास्क भी बांटे गए।














