कोलकाता उच्च न्यायालय का आदेश अटवाल भवन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई इस पर हलफनामा देने का दिया निर्देश:
1 min read

आसनसोल :दुर्गा पूजा की लंबी छुट्टी के बाद आज आसनसोल नगर निगम में फिर से कामकाज शुरू हो गया पहले ही दिन आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतु सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए अटवाल भवन का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा प्रशासन को न्यायालय में यह हलफनामा दायर करने का आदेश आया है कि जब अटवाल भवन को तोड़ने का आदेश उच्च न्यायालय से दिया गया था तो अब भी उसे तोड़ा क्यों नहीं गया है उच्च न्यायालय ने प्रशासन को अदालत में हलफनामा दायर कर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसका कारण बताने का आदेश दिया है












