विधायक और मेयर बिधान उपाध्याय ने सोमवार को कई लक्ष्मी पूजा मंडलों का किया दौरा:
1 min read
बाराबनी :कल, बंगाली समाज की कई पूजाओं में से एक कोजागरी लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया था। दुर्गा पूजा की खुशी खत्म होने से पहले एक और बंगाली त्योहार लक्ष्मी पूजा का आयोजन हुआ। इस पर्व में सभी परिवार की सुख शांति की कामना करते हैं । वहीं सालनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में लक्ष्मी पूजा का माहौल देखने को मिला। इसलिए इस लक्ष्मी पूजा के मौके पर सोमवार को बाराबनी विधायक व आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए । इस दिन उन्होंने सामडी, बोलकुंडा, अंगरिया सहित विभिन्न लक्ष्मी पूजा मंडपों का दौरा किया। और सभी को दशमी की शुभकामनाएं दी । इस दिन विधायक के साथ जिला परिषद प्रमुख मोहम्मद अरमान, सालनपुर प्रखंड तृणमूल के दो उपाध्यक्ष भोला सिंह व ललित दास, सामडी पंचायत प्रधान जनार्दन मंडल, समाज सेवी स्वपन मंडल, बदन चांद समेत कई अन्य मौजूद रहे।












