आसनसोल के रविंद्र भवन में हुआ गुजराती रिलीफ सोसाइटी का कार्यक्रम:
1 min read


आसनसोल :आज आसनसोल के रविंद्र भवन में आसनसोल गुजराती रिलीफ सोसायटी की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ यहां गुजराती समाज के तमाम गणमान्य लोगों के अलावा आसनसोल शहर की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं। आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम परमानंद शर्मा यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि गुजराती समाज हमेशा समाज और राष्ट्र के विकास के लिए प्रयासरत रहा है पिछले 50 वर्षों में इस सोसाइटी द्वारा जो विकास के कार्य किए गए हैं उसमें रेलवे का भी योगदान रहा है और रेलवे ने गुजराती समाज के सहयोग से सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अपनी भूमिका निभाई है उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी एक दूसरे के साथ सहयोग करके समाज और राष्ट्र के हित में कार्य जारी रहेंगे कार्यक्रम के दौरान गुजराती संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए कई कार्यक्रम पेश किए गए जिनका उपस्थित दर्शकों ने आनंद उठाया दर्शकों से खचाखच भरा रविंद्र भवन बार-बार तालियों से गूंज उठा कार्यक्रम के दौरान परमानंद शर्मा के अलावा आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति सचिन राय रानीगंज के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी आरपी खेतान पवन गुटगुटिया आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओम बागड़िया सचिव शंभू जा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे












