बर्नवाल दुर्गा पुजा समिति की तरफ से धुमधाम से मनायी गयी विजया दशमी:
1 min read
आसनसोल :दुर्गा पुजा बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार है । दशमी को भले ही इसका समापन हो गया हो लेकिन आने वाले साल फिर से दुर्गा पुजा मानने की आस अभी से लोगों के मन में है । इस विषाद और आने वाले साल की खुशियों को एकसाथ समेटकर शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में विजया दशमी की खुशियां मनाई गई। इसी क्रम में बर्नवाल दुर्गा पूजा समिति ने भी विजयदशमी की खुशियां एक साथ मनाईं तथा विसर्जन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मनोज बर्नवाल विक्रांत बर्नवाल शीला बर्नवाल नीरज राजकुमार दिलीप विक्रांत नितेश शीला बर्नवाल अंजना सोनल नमिता गीता अरुणा रेखा सुनीला बबीता पुष्पा सुनीता सहित करीब 200 लोगों ने भाग लिया।












