बेगुनिया स्थित प्राचीन सिधेश्वरी शिव मंदिर का निरीक्षण शुक्रवार को कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार तथा नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया ।
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर 25 जून । बेगुनिया स्थित प्राचीन सिधेश्वरी शिव मंदिर का निरीक्षण शुक्रवार को कुल्टी विधानसभा के विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार तथा नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया ।इस दौरान सभी लोगो ने मंदिर परिसर मे स्थापित सभी मंदिरों मे माथा टेका और इसके बाद स्वर्गीय साधु श्री सीताराम बाबा द्वारा प्रतिष्ठित गौरांग मंदिर मे भी दर्शन किये तथा मंदिर के पुजारी श्री हरे कृष्ण बाबा को साल उढ़ाकर सम्मानित किया तथा मंदिर के विषय मे विस्तृत जानकारी ली ।इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए कुल्टी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि यहाँ ड्रेन की समस्या काफी गंभीर है बड़ी बडी नालियों का निर्माण करना होगा इसके साथ मंदिर के रख रखाव का ध्यान रखते हुए हाई मास्ट लाइट लगाना होगा ।यहाँ आने से पूर्व ही समस्या को लेकर केंद्र सरकार व भारतीय पुरातत्व सरवेक्षण विभाग को चिठिया भेजा जा चुका है ।अब इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई होगा ।इसके विकास मे भाजपा के सभी कार्यकर्ता व मंडल अधिकारी मिलकर इसके पुनरुद्धार मे भाग लेंगे ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूरे आसनसोल से सौतेला ब्यवहार किया जा रहा है जबकि यहाँ का रेवेन्यू कोलकाता से कम नही है।वही पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पूर्व मे ही राज्य सरकार को मंदिर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये का डीपीआर बना कर भेजा गया था इसके अलावे पूरे आसनसोल का डीपीआर बना कर भेजा गया था ।लेकिन कुछ भी नही हुआ केवल कुछ लाइट लगाया गया ।उन्होंने कहा कि सरकार जो पैसा देती है ओर टैक्स से जो पैसा मिलता है उसी से विकास होता है ।विकास नही होने के कारण ही मैंने निगम से मेयर पद छोड़ा ।वही मंदिर के पुरोहित ने कहा कि यहां केवल वादे किए जाते है विकास का कोई कार्य नही होता ।इस अवसर पर कुल्टी मंडल एक के अध्यक्ष बबलु पटेल ,अमित गोराई ,बप्पा आचार्य ,टीपू सरैया ,सोनू चौरसिया समेत कई लोग उपस्थित थे ।














