आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तरफ से किया गया दुर्गा पूजा कमेटियों को सम्मानित:
1 min read



आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीस की तरफ़ से इस साल दुर्गा पुजा अवार्ड दिए गए । आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीस के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुजा परिक्रमा की थी । इसके तहत संगठन के पदाधिकारियों ने आसनसोल और बर्नपुर के विभिन्न पुजा पंडालों का दौरा किया था। आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीस के पदाधिकारियों ने सर्वश्रेष्ठ पुजा सर्वश्रेष्ठ पंडाल महिलाओं द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ पूजा सर्वश्रेष्ठ थीम आदि पर विचार करते हुए आसनसोल और बर्नपुर इलाकों में आयोजित हो रहे 30 पूजा कमेटियों को पुरस्कृत किया गया इन पूजा कमेटियों में ऐसे भी कई पूजा कमेटियां हैं जो स्थाई मंदिर में पूजा का आयोजन करती हैं और कई कमेटियां ऐसी है जो पंडाल बना कर पूजा का आयोजन करते हैं इन सभी विभागों में सूक्ष्म विश्लेषण के बाद 30 पूजा कमेटियों को यह पुरस्कार दिए गए इस संदर्भ में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निर्णायक मंडली के सदस्य सचिन राय ने कहा की कल संगठन के निर्णायक मंडली में आसनसोल इलाके का दौरा किया था और दर्शनार्थियों की सहूलियत उनकी सुरक्षा फर्स्ट एड की व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों पर विचार करते हुए यह पुरस्कार दिए गए उन्होंने कहा कि उनको यह देख कर खुशी हुई कि शिल्पांचल की पूजा कमेटीयां पूजा के आयोजन में कोई कमी नहीं रखते और पहले से ही इन सारी बातों का ध्यान रखते हैं वह संगठन के एक और वरिष्ठ सदस्य विनोद गुप्ता ने कहा कि पहले फासबेकी और क्रेडाई के बैनर तले इस पूजा अवार्ड का आयोजन किया जाता था लेकिन इस बार नवगठित आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले इसका आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पूजा कमेटियों की तरह उनको भी इस सम्मान समारोह का पूरे साल इंतजार रहता है और परिक्रमा के दौरान पूजा पंडालों में जाकर कमेटियों के सदस्यों की तरफ से उनको जो प्रतिक्रिया मिलती है वह देखकर उन्हें बेहद खुशी होती है । इस मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से सचिन राय विनोद गुप्ता सतपाल सिंह कीर सहित तमाम वरिष्ठ सदस्य गण उपस्थित थे वहीं आज जिन पूजा कमेटियों को यह पुरस्कार दिए गए उन पूजा कमेटियों के सदस्यों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी













