नवकेतन दुर्गोत्सव पूजा कमेटी के पुजा में हुई नवपत्रिका की पूजा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित नवकेतन दुर्गोत्सव कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में आज नव पत्रिका लाने का अनुष्ठान किया गया सप्तमी के दिन यह अनुष्ठान किया जाता है। इस दौरान नवकेतन दुर्गोत्सव पूजा कमेटी के तमाम सदस्य गण और 41 नंबर वार्ड के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे । आपको बता दें की नवकेतन दुर्गोत्सव कमिटी द्वारा पिछले 52 वर्षों से आसनसोल के मुर्गासोल मोड़ इलाके में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है इस साल भी धूमधाम से इस पूजा का आयोजन किया गया । इस पूजा के आयोजन में 41 नंबर वार्ड की महिलाओं का ही प्रमुख रूप से योगदान रहता है इस संदर्भ में 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतु सिंह ने कहा के इस वार्ड कि महिलाएं ही प्रमुख रूप से इस पूजा का आयोजन करती हैं । उन्होंने कहा कि इस पूजा में हर समाज के लोग सम्मिलित होते हैं सभी के योगदान से पूजा का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि इस पूजा का इस इलाके में काफी महत्व है और यह आसनसोल के गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाती है ।












