आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हुए पत्रकारों से रूबरू:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज उषा ग्राम इलाके में स्थित हिंदी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अशोक रुद्रा वी शिवदासन उर्फ दासु भी मौजूद थे आज के संवाददाता सम्मेलन के दौरान ने शत्रुघ्न सिन्हा ने आने वाले दुर्गा पूजा के मद्देनजर के सवालों का जवाब दिया उन्होंने कहा जिस तरह से दुर्गापूजा पंडालों का निर्माण किया जाता है अद्वितीय है उन्होंने कहा के यहां के कलाकार कितने प्रतिभावान है कि वह सोच रहे हैं कि मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री में जो सेट लगाते हैं उन कलाकारों को यहां पर लाए ताकि वह यहां के पंडाल बनाने वाले कलाकारों से कुछ सीख सकें उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण में जोथीम बनाया जाता है वह समाज का दर्पण होते हैं और पूजा आयोजकों को यह आजादी है कि वह लोगों को जागरूक करने वाले थीम बना सके हालांकि आज के संवाददाता सम्मेलन के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने दुर्गा पूजा के अलावा अन्य किसी मुद्दे पर टिप्पणी करने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि यह दुर्गा पूजा का माहौल है और इस वक्त वह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करना चाहते यही वजह है कि उन्होंने कुमारपुर में बन रहे फ्लाईओवर का विषय हो या फिर इसको के कर्मचारियों को बोनस ना मिलने का विषय किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया












