राधा नगर रोड शिव मंदिर में एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने किया एलईडी स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के चित्रा इलाके के निकट राधा नगर रोड के किनारे स्थित शिव मंदिर स्ट्रीट पर रानीगंज के विधायक और एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने एलईडी स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। इस मौके पर आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया सहित शिव मंदिर से जुड़े तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। यहां बीते लंबे समय से एक स्ट्रीट लाइट की मांग की जा रही थी यहां एक शिव मंदिर है जहां शाम को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट ना होने से उनको भारी परेशानी होती है आखिरकार आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद द्वारा यहां स्ट्रीट लाइट का बंदोबस्त किया गया कल तापस बनर्जी ने इसका उद्घाटन किया












