shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से निकाला गया पूजा गाइड:

1 min read

आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से दुर्गा पूजा गाइड निकाला गया आसनसोल के चित्रा मोड़ इलाके में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पूजा गाइड का विमोचन किया गया इस मौके पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर नीलकंठम जिला शासक एस अरुण प्रसाद मेयर विधान उपाध्याय सहित पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर सुधीर नीलकंठम ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी पूजा गाइड निकाला गया जिससे शहर वासियों को दुर्गा पूजा पंडालों पार्किंग की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी मिले उन्होंने कहा कि इस वर्ष आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 1100 से ज्यादा पुजा पंडाल बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि इस बार जब पुजा गाइड निकाला गया है उसमें क्यूआर कोड डाल दिया गया है जिससे कि पार्किंग कहां है पार्किंग में वाहन रखने की जगह है या नहीं इस संदर्भ में भी जानकारी आसानी से मिल जाएगी इसके साथ ही उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान महिला सुरक्षा साइबर अपराधों से बचाव ड्रग्स से संबंधित अपराधों पर नकेल कसने के लिए भी प्रशासन की तरफ से तत्परता की बात कही। सुधीर नीलकंठम ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है जिससे कि इस बार आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्र के लोगों को पूजा का आनंद लेने में कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि बीते 2 साल कोरोना के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले थे लेकिन इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंडप तक आने की आशा है ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी उन ने दावा किया कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है । वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने पूजा गाइड निकालने और उसमें क्यूआर कोड डालने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पदाधिकारियों की तारीफ की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीते कुछ दिनों से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की महिला शक्ति वाहिनी कि अधिकारी स्कूटी पर घूम घूम कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं वह भी काबिले तारीफ है उन्होंने आम लोगों से भी अनुरोध किया कि वह जब भी कुछ अवांछित देखें तो वह प्रशासन को सूचित करें ना कि नजरअंदाज करके चले जाए क्योंकि इससे प्रशासन को अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page