आसनसोल जिला कोर्ट के वकील असित चकलादार का निधन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला कोर्ट के वकील असित चकलादार का निधन बीते 24 सितंबर को हो गया। वह अपने पीछे अपने परिवार को छोड़ गए। उनके निधन को लेकर उनके परिवार में शोक की लहर है। बताया जाता है कि दिवंगत चकलादार की शोकसभा मंगलवार को कोर्ट परिसर में होगी। उनके इस आकस्मिक निधन को लेकर आसनसोल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि उनका इस तरह से चले जाना बहुत दुखद पहलू है। उन्होंने कहा कि उनके यादों को भुलाया नहीं जा सकता। इस दुख की घड़ी में उन्होंने उनके परिवार वालों को भी सांत्वना दिया।












