आज भी जारी रही एसबीएसटीसी के अस्थाई कर्मियों की हड़ताल:
1 min read
आसनसोल :कल की तरह आज भी दक्षिण बंगाल परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही आज भी दक्षिण बंगाल परिवहन संस्था के अस्थाई कर्मियों ने बसों का परिचालन नहीं किया जिससे आसनसोल के जुबली मोड इलाके में स्थित बस डिपो से बसों का परिचालन लगभग पूरी तरह से ठप रहा इस संदर्भ में प्रदर्शनकारी एक स्थाई कर्मी ने बताया कि उनकी मांगे नहीं मानी गई हैं इस वजह से कल की तरह आज भी उन्होंने बसों का परिचालन ठप रखा है उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी वह बसों का परिचालन नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि पूरे आसनसोल में 138 अस्थाई बस गर्मी है जो इस हड़ताल पर हैं इस बस डिपो से 35 से 40 बसें रोजाना चलती थी लेकिन इस हड़ताल के लिए अभी सिर्फ 3 बसें ही चल रही हैं जिन्हें एसबीएसटीसी के स्थाई कर्मी चला रहे हैं । इनका साफ कहना है कि जब तक अस्थाई कर्मियों को स्थाई करने समान कार्य के लिए समान वेतन देने जैसे इनकी मांगे नहीं मानी जाती इनकी हड़ताल जारी रहेगी












