आसनसोल नार्थ हैंडिकैप वेलफेयर सोसाइटी की सक्रिय सदस्य सबा परवीन ने एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा को फूलों का गुलदस्ता देकर किया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ हैंडिकैप्ड वेलफेयर सोसाइटी की सक्रिय सदस्य सबा परवीन ने आज आसनसोल नगर निगम की एनयूएलएम विभाग की एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर संगठन के महासचिव मोहम्मद हलीम खान उपाध्यक्ष संतोष कुमार और एक और सक्रिय सदस्य साहिल खान भी उपस्थित थे आपको बता दें कि हाल ही में इंद्रानी मिश्रा द्वारा सबा परवीन को सेल्फ हेल्प ग्रुप में जगह दी है आज सबा परवीन ने अपने टीम मेंबरों के साथ आकर इंद्रानी मिश्रा को धन्यवाद दिया इस मौके पर इंद्रानी मिश्रा ने सबा परवीन को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि वह सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ कर ना सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए कुछ अच्छा करें












