कोयला तस्करी मामले में आरोपी ईसीएल के आठ पूर्व और वर्तमान कर्मियों को किया गया सीबीआई अदालत में पेश , जमानत खारिज:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में गिरफ्तार ईसीएल के मौजूदा और पूर्व महाप्रबंधक समेत आठ लोगों को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया.उन्हें मंगलवार को आसनसोल सुधार केंद्र से सीबीआई अदालत लाया गया । पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिन की जेल की सजा के बाद फिर से सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया है । आज उनके वकीलों ने अदालत में उनकी जमानत की अर्जी डाली लेकिन जज ने उनकी दलीलों को दरकिनार करते हुए ज़मानत की अर्जी ख़ारिज कर दी और उनको 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












