मलय घटक के घर सीबीआई की छापेमारी को टीएमसी नेताओं ने बताया राजनीति से प्रेरित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के आसनसोल स्थित घर पर सीबीआई द्वारा छापेमारी किए जाने का टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा पुरजोर विरोध किया गया आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर टीएमसी नेताओं को परेशान कर रही है वह सर्वथा अनुचित है उन्होंने कहा कि भाजपा को जब पता चल गया है कि वह राजनीतिक रूप से बंगाल में टीएमसी का मुकाबला नहीं कर सकती तो वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी है तो जरूर उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन इस तरह से बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए वसीम उल हक ने साफ कहा कि आज जो मलय घटक के घर पर सीबीआई द्वारा छापा मारा गया है वह राजनीति से प्रेरित है वही पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अफरोज ने भी सीबीआई द्वारा छापेमारी की घटना को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि इस तरह से अगर भाजपा चाहती है कि बंगाल में वह टीएमसी का मुकाबला कर पाएगी तो वह हरगिज नहीं होगा सैयद मोहम्मद अफरोज ने कहा कि वह कानूनी कार्यवाही के आड़े नहीं आना चाहते लेकिन जिस तरह से केंद्र सरकार टीएमसी को राजनीतिक रूप से दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है वह सर्वथा अनुचित है । उन्होंने साफ कहा के 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा












