आसनसोल में एक सम्मेलन में शिरकत करने आए माकपा नेता बासुदेव आचार्य बीमार:
1 min read

माकपा के वरिष्ठ नेता और बांकुड़ा के पूर्व सांसद वासुदेव आचार्य आज आसनसोल में एलआईसी एजेंटों की एक सभा में शिरकत करने आए थे मगर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिससे सम्मेलन स्थल में हड़कंप मच गया तुरंत स्थानीय माकपा नेताओं को इस बात की जानकारी दी गई पार्थो मुखर्जी तथा जयदीप चक्रवर्ती जैसे कद्दावर माकपा नेता तुरंत मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उनको आसनसोल कोर्ट मोड़ इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया चिकित्सकों ने प्राथमिक तौर पर उनका इलाज किया और बताया कि वासुदेव आचार्य को दिल की गंभीर बीमारी है जिसका इलाज इस अस्पताल में संभव नहीं है उनको बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाना होगा इसके उपरांत माकपा नेताओं ने तुरंत उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाने का फैसला लिया और दुर्गापुर के लिए रवाना हो गए आखरी समाचार मिलने तक वासुदेव आचार्य का दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।












