आईएनटीटीयुसी समर्थकों ने राजु अहलूवालिया को आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक अध्यक्ष बनाए जाने पर किया उनका सम्मान:
1 min read
हाल ही में टीएमसी द्वारा आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न ब्लॉकों में संगठन में बड़ी तब्दीलियां की गई ना सिर्फ टीएमसी बल्कि टीएमसी से जुड़े सभी शाखा संगठनों तथा श्रमिक संगठन आईनटीटीयूसी में भी कई तब्दीलियां की गई हैं आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 में राजू अहलूवालिया को आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष बनाया गया है इसे लेकर आईएनटीटीयूसी समर्थकों में भारी खुशी देखी जा रही है आज बड़ी संख्या में आईएनटीटीयूसी समर्थकों ने आसनसोल बस स्टैंड में राजू अहलूवालिया को बधाई दी और उनका मुंह मीठा किया इस मौके पर समर्थकों ने एक दूसरे को हरे रंग से रंग दिया समर्थकों ने फूलों का हार पहनाकर और गुलदस्ते देकर राजू अहलूवालिया को सम्मानित किया इस मौके पर समर्थकों ने पटाखे भी फोड़े












