भाजपा विधायक अजय पोद्दार ने बराकर के विभिन्न इलाके का दौरा
1 min readकुल्टी से वसीम खान की रिपोर्ट
भाजपा विधायक ने बराकर के विभिन्न इलाके का दौरा कर बारिश से प्रभावित लोगो के साथ बात की।डॉ. अजय पोदार ने वार्ड नं0 67 के विभिन्न इलाके का दौरा किया।उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की लापरवाही से जल निकासी हेतु हाईड्रेंन का निर्माण नही किया गया है।जिसकी वजह से बारिश का पानी जमा हुआ है।कई इलाके में जल निकासी नही होने के कारण बारिश का पानी लोगो के घरों में घूंस गया है।जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि इसे लेकर तत्काल जिला शासक से बात कर प्रभावित लोगो को सहायता प्रदान करायी जायेगी।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता इरफान खान,खालिद राजा सहित काफी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल थे।













