87नंबर वार्ड पार्षद तरुण चक्रवर्ती के नेतृत्व में डामरा में होने जा रहा है फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 87 नम्बर वार्ड के टीएमसी पार्षद तरुण चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक सितंबर से एक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इस संदर्भ में तरुण चक्रवर्ती ने बताया कि इस प्रतियोगिता को कराने का मक़सद युवाओं को खेल कुद के प्रति उत्साहित करना है। उन्होने कहा कि कोरोना के कारण पीछले 2 सालों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर प्रतिकूल असर पड़ा था। अब जबकि हालात पहले के मुकाबले कहीं बेहतर हैं तो इस साल डामरा हाई स्कूल मैदान में q सितंबर से इस प्रतियोगिता का भविष्य किया गया है । इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तरुण चक्रवर्ती कितने संजीदा है इसका सबूत इसी बात से मिलता है वह खुद खड़े रहकर इस प्रतियोगिता के आयोजन की सारी तैयारियां करवा रहें हैं।












