न्यू दिघारी इलाके में पकड़ा गया 10 फुट लंबा अजगर:
1 min read
बर्नपुर :इस्पात नगरी बर्नपुर के हीरापुर थाना अंतर्गत न्यू दिघारी के रिहायशी इलाके से एक 10 फुट लंबे अजगर को पकड़ा गया जब स्थानीय लोगों की नजर इस अजगर पर पड़ी तो उनमें आतंक पसर गया आनन-फानन में वन विभाग को खबर दी गई वन विभाग से 3 कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और उसमें काफी मशक्कत के बाद उस अजगर को पकड़ लिया वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उस अजगर को जल्द ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा हालांकि इतना बड़ा अजगर जोकि अमूमन जंगलों में रहता है रिहायशी इलाके में कैसे आ गया इसे लेकर वन विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैैैै













