shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती हमेशा चाहते हैं लोगों के बीच रहना:

1 min read

आसनसोल नगर निगम चुनाव हुए लगभग 6 से 7 महीने हो गए हैं सभी 106 वार्डों के पार्षद भी निर्वाचित हो चुके हैं टीएमसी को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई थी आसनसोल टाइम्स की तरफ से चुनाव के इतने महीने गुजर जाने के बाद यह देखने की कोशिश की गई कि पार्षद अपने अपने वार्ड में किस तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं इसी क्रम में हम जा पहुंचे आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड और हमने यहां के टीएमसी पार्षद तरुण चक्रवर्ती से विशेष बातचीत की तरुण चक्रवर्ती से हमने पूछा कि पिछले 7 महीनों में वहां उन्होंने ऐसे कौन से कार्य किए हैं जिससे उनको लगता है कि यहां के लोगों का विकास होगा उदाहरण के लिए उन्होंने सबसे पहला कार्य जो बताया वह था न्यू जामडोबा में बिजली की आपूर्ति उन्होंने कहा कि यह इलाका आसनसोल के मुख्य शहर से ज्यादा दूर नहीं है लेकिन आजादी के 70 सालों बाद भी यहां बिजली की आपूर्ति नहीं हुई थी और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे उन्हें बेहद खुशी है कि उनके पार्षद बनने के बाद यहां बिजली की आपूर्ति की जा सकी जनता के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल में तरुण चक्रवर्ती ने कहा कि वह हमेशा जनता से संबंध बनाए रखने की कोशिश करते हैं और वह रोजाना लोगों से मिलते हैं उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में कुल तिरालिस पाड़ा है। रोजाना तीन से चार मोहल्लों में जाते हैं वहां के लोगों से मिलते हैं उनकी तकलीफों उनकी परेशानियों को सुनते हैं और उनके निराकरण की कोशिश करते हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुआरे सरकार और पाड़ाय समाधान परियोजना शुरू की है उसी तर्ज पर वह चाहते हैं कि वह लोगों तक पहुंचे हैं उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान की कोशिश करें ना कि अपने दफ्तर पर बैठे रहे और लोगों को उनके दफ्तर तक आना पड़े उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में पानी की समस्या एक बेहद प्रचंड समस्या थी लेकिन उनको खुशी है कि आसनसोल नगर निगम के मेयर डिप्टी मेयर चेयरमैन सहित सभी अधिकारियों के सहयोग से वह समस्या भी धीरे-धीरे दूर होने के कगार पर है तरुण चक्रवर्ती ने कहां की वह हमेशा लोगों के बीच लोगों के साथ रहना चाहते हैं ताकि वह उनकी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सके और उनके निराकरण की कोशिश करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page