कुल्टी विधानसभा में हो रहे लगातार वर्षा में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के निचले हिस्से के लोगो की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है ।
1 min readअमन शाव की खास रिपोर्ट
बराकर ।कुल्टी विधानसभा में हो रहे लगातार वर्षा में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के निचले हिस्से के लोगो की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है ।लगातार हो रही वर्षा के कारण कहीं घर मे पानी घुस गया तो कहीं मिट्टी के घरों के दीवार क्षतिग्रस्त हुए है ।कई इलाकों मे नाली की ब्यवस्था नही होने के कारण पानी निकल नही पा रहा है । नगर निगम के वार्ड नंबर 70 के बीड़ी डंगाल लोगों ने बताया कि वर्षा के कारण एक दर्जन से अधिक घरों मे पानी घुस गया है ।लोग अपने अपने घर छोड़ कर अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लेकर गुजर बसर कर रहे हैं ।उन्होंने बताया की भारी वर्षा के कारण जीना मुहाल हो गया है घरों के अंदर तालाब बना हुआ है कपड़े तथा खाने पीने के समान भी भींग गए है ।उन्होंने बताया कि उक्त मुहल्ले के पास ही एक सुरंग था जिसमे पूर्व मे वर्षा का सारा पानी चला जाता था ।लेकिन सुरंग का मुंह बंद हो जाने के कारण पानी नही जा रहा ओर हम सभी का घर डूबा हुआ है ।उन्होंने अनुरोध किया कि यदि सुरंग का मुंह पूनः खोल दिया जाएगा तो समस्या का सामाधान हो जाएगा ।













