विधान उपाध्याय के फिर से मेयर बनने पर उनको दी गई बधाई:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 6 नम्बर वार्ड के उपचुनाव में टीएमसी के प्रत्याशी विधान उपाध्याय को भारी जीत हासिल हुई थी। इसके बाद हर तरफ से उनको बधाई दी जा रही है। आज विधान उपाध्याय ने नगर निगम के सभागार में पार्षद पद की शपथ भी ली। इसके बाद विभिन्न वार्डो के पार्षदों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने विधान उपाध्याय को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी उनको सम्मानित करने आसनसोल नगर निगम गए और उनको फूलों जा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के 41 नम्बर वार्ड पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह 87 नम्बर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने भी विधान उपाध्याय को सम्मानित किया । सभी ने विधान उपाध्याय के फिर से मेयर बनने पर खुशी जाहिर की












