दुर्गापुजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा:
1 min read

बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा को अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है ऐसे में प्रशासन की तरफ से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं इसी क्रम में आज कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक और समन्वय बैठक हुई जिसमें कोलकाता पुलिस प्रशासन के सभी शीर्ष अधिकारी पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि शामिल हुए इसके अलावा बंगाल के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी और पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि भी रविंद्र भवन में शामिल हुए यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर नीलकंठम सहित प्रशासन के आला अधिकारी पूजा कमेटियों के सदस्य पदाधिकारी तथा तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे इस मौके पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर अपना वक्तव्य पेश किया सभी ने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल की एक धरोहर है और बंगाल की परंपरा के अनुसार इसके सफल आयोजन में सभी अपना सहयोग प्रदान करेंगे वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस साल के दुर्गा पूजा को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं की उन्होंने कहा कि यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज की उपाधि प्रदान किया जाना बंगाल के लिए बेहद गर्व की बात है इसे देखते हुए इस साल दुर्गा पूजा के मद्देनजर कुछ खास इंतजाम किए गए हैं उन्होंने कहा कि इस साल 1 सितंबर को दुर्गा पूजा को लेकर कोलकाता में एक विशाल कार्निवल का आयोजन किया गया है इस दिन शहर में तीन विशाल शोभायात्राएं निकलेगी जो धर्मतला में आकर मिलेंगी । इसके लिए कोलकाता पुलिस प्रशासन को विशेष तैयारी करने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया इसके साथ ही हर जिले में भी दुर्गा पूजा को लेकर कार्निवल करने का आदेश दिया गया है वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूजा कमेटियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए घोषणा की कि इस बार पूरे बंगाल के लगभग 43000 पूजा कमेटियों में से हर एक कमेटी को राज्य सरकार की तरफ से 60 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा उन्होंने कहा कि यह अनुदान दुर्गा पूजा को और भी भव्य तरीके से करने के लिए दिया जा रहा है इसके साथ ही बिजली के खर्च में भी हर एक पूजा कमेटी को 60% छूट देने की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने की । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए राज्य एवं अन्य सभी बिजली बोर्डों से अनुरोध किया है ताकि वह सभी पूजा कमेटियों को बिजली के खर्च में 60% की छूट प्रदान करें। वहीं आसनसोल के रविंद्र भवन में वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल दुर्गापुर के टीएमसी विधायक डॉ प्रदीप मजूमदार ने कहा कि यूनेस्को द्वारा दुर्गा पूजा को हेरिटेज का सम्मान प्रदान किया गया है जो कि बंगाल के लिए बहुत ही गर्व की बात है । इस वजह से इस साल दुर्गा पूजा के आयोजन में और भी भव्यता लाने की कोशिश की जा रही है इसी क्रम में कोलकाता में एक कार्निवल का आयोजन किया गया है जिसमें यूनेस्को के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे साथ ही हर जिले में भी पूजा को लेकर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से सफलता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है यह इसी का परिणाम है इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूजा आयोजकों को 50 हजार रुपए के बजाएं60 हजार रुपए अनुदान दिए जाने की घोषणा का भी स्वागत किया उन्होंने कहा कि यह सच है कि इस वक्त बंगाल के राजकोष की हालत ठीक नहीं है लेकिन क्योंकि यह बेहद खास वर्ष है इसलिए तमाम प्रतिकूलतावों के बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए हर एक पूजा कमेटी को 60 हजार रुपए अनुदान देने की घोषणा की है वह स्वागत योग्य घोषणा है













