कुल्टी राशनिंग विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज
1 min readकुल्टी से वसीम खान की रिपोर्ट
कुल्टी: सरकार की ओर राशन कार्ड धारकों को निर्धारित राशि नही दिये जाने के कारण महिलाओं ने कुल्टी राशनिंग विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज की।राशन कार्ड धारक कुंती देवी शर्मा ने बताया कि हमारे परिवार में 9 सदस्यों के लिये 9 कार्ड है।लेकिन कुल्टी रानीतालाव स्थित राशन दुकानदार मात्र 3 सदस्यों को राशन दिया।वही 6 राशनकार्ड का राशन नही दिया।

पतियाना निवासी जाहिद खान ने बताया कि उनके पास 5 राशन कार्ड है।लेकिन उन्हे मात्र 2 राशन कार्ड का राशन मिला।राशन दुकानदार द्दारा राशनकार्ड धारकों को राशन में कटौती की जा रही है।इसे लेकर राशनिंग विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच की जायेगी।राज्य सरकार की ओर से सभी राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क राशन मुहैया कराने का निर्देश दिया है।लेकिन कुछ राशन दुकानदार कार्ड धारकों की मिलने वाली राशन में कटौती कर काला बाजारी करने में लगे हुये है।













