राधानगर रोड स्थित शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर हुआ खिचड़ी भोग का आयोजन:
1 min read
आसनसोल के राधानगर रोड इलाके में स्थित स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार रात को खीचड़ी भोग का आयोजन किया गया। शिव मंदिर के पुजारी के तत्वावधान में धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया था। शनिवार को भक्तों को खिचड़ी भोग दिया गया । करीब 300 लोगों ने यहां प्रसाद ग्रहण किया । इस मौके पर आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति तथा समाजसेवी पवन गुटगुटिया विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा असीम सरकार विजय अगरवाल शंकर पंडित गुड्डू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।












