मवेशी तस्करी मामले में आरोपी अनुब्रत मंडल को आज भी नहीं मिली जमानत:
1 min read
गौ तस्करी मामले में आरोपी बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आज आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया आपको बता दें कि अनुब्रता मंडल पिछले 10 दिनों से सीबीआई हिरासत में थे आज उनकी सीबीआई हिरासत की रिमांड खत्म होने पर एक बार फिर से उनको आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया जहां सीबीआई के वकील कालीचरण मिश्रा ने आरोप लगाया की अनुब्रत मंडल मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि बीते 9 दिनों की पूछताछ के दौरान सीबीआई को काफी अहम सुराग मिले हैं आगे की जांच के लिए उन्होंने और भी कुछ दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में लेने की अपील की हालांकि उनके वकील ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अनुमंडल जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें जमानत मिल जानी चाहिए तकरीबन 1 घंटे तक चले दोनों वकीलों के जिरह के बाद आसनसोल के विशेष सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें अगले 4 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया मामले की अगली सुनवाई 24 तारीख को होगी












