शहीद खुदीराम दिवस के बलिदान दिवस पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने दी उन्हें श्रद्धांजलि:
1 min read
महान क्रांतिकारी खुदिराम बोस के बलिदान दिवस के मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आसनसोल दक्षिण थाने के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि खुदीराम बोस जैसे महान क्रांतिकारियों के कारण ही हमें आजादी मिली और हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं उन्होंने कहा कि शहीद खुदीराम बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान कर भारत की आजादी के संघर्ष में एक नए आयाम की सूचना की थी और यह दिखा दिया था कि भारतवासी अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होने के लिए अपने जीवन तक को कुर्बान कर सकते हैं उन्होंने कहा कि उनको गर्व है कि खुदीराम बोस की धरती बंगाल में उनका जन्म हुआ है और आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं












