सालानपुर में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस:
1 min read
सालानपुर पंचायत समिति के नेतृत्व में सलानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर नांदनिक थिएटर में पश्चिम बर्दवान जिले का विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर प्रदीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाशासक एस अरुण प्रसाद आसनसोल के मेयर एवं बाराबनी विधान सभा के विधायक बिधान उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुभद्रा बाउरी, अपर जिलाधिकारी संजय पाल, जिला परिषद अध्यक्ष मोहम्मद अरमान एवं सदस्य कैलाशपति मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस दिन, अतिथियों को उत्तरीय ओढ़ाकर और फूलों के गुलदस्ते के साथ सम्मानित किया गया और आदिवासी समुदाय के मुखियाओं को उत्तरीय ओढ़ा कर और मोमेंटो से सम्मानित किया गया । इसके अलावा, आदिवासी समाज में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल बैग और लैपटॉप प्रदान किए गए । इसके अलावा द्वितीय स्थानाधिकारी छात्रों को विशेष रूप से एक स्कूल बैग और एक टैब देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा, राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आदिवासी समुदाय को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम परिसर में कई स्टाल लगाए गए।
.इस संदर्भ में जिलाशासक एस. अरुण प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर दुआरे सरकार में आदिवासी समुदाय के लिए विशेष सुविधाएं बनाई गई हैं, ताकि आदिवासियों को सरकार की हर योजना का लाभ मिल सके ।इसके अलावा, उन्हें जय जौहर पेंशन सहित विभिन्न लाभ दिए जाते हैं।
इस संदर्भ में विधायक व महापौर विधान उपाध्याय ने कहा कि देश को स्वतंत्र बनाने में आदिवासी समाज का बहुत योगदान है ।राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके लिए कई परियोजनाएं की हैं और हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इतने सुंदर तरीके से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1994 में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आदिवासी समुदाय के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है इसलिए वे हर साल इस दिन को मनाते हैं..साथ ही इस दिन सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, सालनपुर बीडीओ राजेश कुमार, समाजवादी भोला सिंह सहित अन्य ग्राम पंचायत प्रमुख उप प्रधान एवं संघ के सदस्य उपस्थित थे













