आसनसोल के कोटमोड़ इलाके में कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने रविवार को खुंटी पूजा का आयोजन किया:
1 min read
रविवार को आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने आसनसोल के कोट मोड़ इलाके में खुंटीपूजा का आयोजन किया । मंत्री मलय घटक प्रदीप मजूमदार और अन्य गणमान्य व्यक्ति यहां उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल मलय घटक ने पूजा के आयोजन के लिए कोर्ट रोड पूजा समिति की प्रशंसा की और आशा जताई कि वे इस वर्ष भी बहुत अच्छी पूजा का आयोजन करेंगे। .वहीं एक अन्य मंत्री प्रदीप मजूमदार ने भी पूजा के आयोजन के लिए कोट रोड पूजा कमेटी की तारीफ की. इस अवसर पर मलय घटक प्रदीप मजूमदार के अलावा प्रमुख उद्योगपति नरेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। .इस वर्ष कोट रोड पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का 76वां वर्ष है












