ममता बनर्जी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिला पदभार:
1 min read

बुधवार को ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया 9 नए मंत्रियों को इसमें सम्मिलित किया गया था इसके पास से ही नए मंत्रियों के पोर्टफोलियो को लेकर कयास लगाए जा रहे थे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के कुछ देर बाद ही अटकलों का दौर खत्म करते हुए आधिकारिक रूप से नए मंत्रियों के विभागों की जानकारी दे दी गई। बाबुल सुप्रियो को पर्यटन एवं आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है । आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक को एक बार फिर से श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अब कानून और श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्रालय की जिम्मेदारी पुलक राय को दी गई है । बुधवार को हुए कैबिनेट में फेरबदल के बाद पश्चिम बर्दवान जिले से दो मंत्री ममता बनर्जी मंडल में आ गए हैं प्रदीप मजूमदार को पहली बार मंत्री बनाया गया है उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय का पदभार सौंपा गया है पंचायत चुनाव से पहले प्रदीप मजुमदार को यह जिम्मेदारी सौंपना निस्संदेह है काफी तात्पर्यपूर्ण है ।












