shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सोमवार सुबह आसनसोल में हुआ सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौत:

1 min read

सोमवार सुबह आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने मोहम्मद सलाउद्दीन नामक एक हाकर को एक मिनीबस ने टक्कर मार दी इसके बाद मिनी बस वहां से फरार हो गया । आनन-फानन में उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई इसके उपरांत मृतक के परिजन जहांगीरी मोहल्ला से दक्षिण थाने आ गए और मुआवजे की मांग करने लगे । घटना की जानकारी देते हुए मृत सलाउद्दीन के साथी आसिफ अली ने बताया के रोज की तरह आज सुबह 5 बजे के आसपास वह दोनों अपने काम पर जा रहे थे । वह दोनों फेरी करते हैं जीटी रोड के किनारे सेंट पैट्रिक स्कूल के पास सलाउद्दीन ने किन्हीं कारणों से अपनी बाइक रोकी आसिफ बाइक पर ही बैठे हुए थे कि इतने में तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने सलाउद्दीन को टक्कर मार दी और बस मौके से भागने लगी । आसिफ ने बताया कि उसने बस का पीछा भी किया लेकिन वह दो बसों के बीच में आ गया जिससे वह थोड़ी देर के लिए घबरा गया आखिरकार वह बस आसनसोल बस स्टैंड में जाकर रुकी और ड्राइवर अन्य यात्रियों के साथ उतर गया आसिफ ने बताया कि बस गौरांडी की थी इसलिए वह चालक को पहचान नहीं पाया । इसके उपरांत जब आसनसोल दक्षिण थाने में सलाउद्दीन के परिजन और उनके रिश्तेदार थाना प्रभारी से मिलने आए तो थाना प्रभारी ने उनकी बातों को गौर से सुना और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बस मालिक का भी पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page