आसनसोल उत्तर थाना और महिला थाना के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद छात्रों में बांटे गए यूपीएससी के स्टडी मैटेरियल:
1 min read
आसनसोल उत्तर थाना और महिला थाना के संयुक्त तत्वावधान में आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित काजी नजरूल विश्वविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया इस मौके पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूपीएससी सिविल सर्विस के स्टडी मैटेरियल्स भी प्रदान किए गए। इस मौके पर एसीपी देवराज दास महिला थाना प्रभारी पियाली जाना नॉर्थ थाना प्रभारी तन्मय राय सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान एसीपी देवराज दास ने विद्यार्थियों को उनके करियर को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें बताएं जो उनके भविष्य जीवन के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी उन्होंने इन विद्यार्थियों को लगन निष्ठा और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाने की सलाह दी । यहां सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के दिशा निर्देश भी दिए गए













